रिपोर्ट – अनिल कश्यप
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित आर के प्लाजा में आज कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रदेश सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक द्वेष के कारण जेल में डाल दिया है। हमारे पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज किए गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने पैदल चल रहे श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए 1000 बसें चलाने की उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी थी। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने सहयोग और सेवा की हमारी भावनाओं को समझने और अनुमोदित करने की बजाएं उत्तर प्रदेश सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम बताना चाहते हैं कि इस महामारी में कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है हमने उत्तर प्रदेश में 90 लाख लोगों तक खाना और राशन पहुंचाया है 22 जिलों में रसोईघर संचालित किए हैं और हमारे कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार सत्ता के दम पर दमन कर रही है इतना ही नहीं न्यायिक प्रक्रिया में भी रुकावट पैदा कर रही है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को रिहा किया जाए और उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमें तत्काल वापस लिये जाएं।