किसान एवं महिलाओं की एक कार्यशाला का आयोजन
बाराबंकी, ग्राम शरीफाबाद में सक्षम परियोजना के द्वारा गांव के किसान एवं महिलाओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का आयोजन का उद्देश्य गांव के किसानों को दीर्घकालीन खेती पर प्रशिक्षण देना था जिसमें प्रशिक्षक के रूप में हंसराज वर्मा आत्मा योजना अध्यक्ष ने किसानों को दीर्घकालीन खेती के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जैविक खेती जैविक खाद का उपयोग आज के जीवन में बहुत ही आवश्यक है क्योंकि खुद को और खेती को लंबे समय तक चलाने के लिए हमें घरेलू खाद को बना करके उसका उपयोग करना अति आवश्यक है इसके बाद में दाल चक्की खलिहान के द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी बागवानी से क्या लाभ है इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं कार्यक्त्रम का समापन समय 3:00 बजे किया गया इस कार्यक्त्रम का सहयोग कैरितास इंडिया नई दिल्ली ने किया। परियोजना ने कार्यक्त्रम में आए हुएलोगों का आभार व्यक्त किया।