नवीन भंडारी जोशीमठ,
केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू अपने औली दौरे के बाद सोमवार को नई दिल्ली लौट गये है,
भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जोशीमठ और औली में सेना हेलीपेड से उड़ान भरने से पूर्व केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री रिजिजू को ITBP औली के सभी आला अधिकारियो और हिमवीर जवानों नें गर्मजोशी के साथ विदाई दी,इससे पूर्व केन्द्रीय खेल मंत्री को जोशीमठ के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं नें औली में स्वागत कर उन्हे औली की विभिन्न समस्याओ से रूबरू करते हुए ज्ञापन सौपा,जिसमे परसारी से औली तक नये रज्जु मार्ग,सहित जोशीमठ औली रोप वे का गोरसों तक विस्तारीकरण करते हुए यहाँ गंडोला का निर्माण और जोशीमठ में एक राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण की मांग की गई है,सही मायनों में केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू हिमक्रीड़ा स्थली के चहुमुखी विकास की लिए केन्द्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की और से किये जाने वाले प्रयासों और खेलो इंडिया जैसी एक संजीवनी दे गए है,केन्द्र की औली पर निगहबानी आने वाले समय में औली की दिशा और दशा दोनों बदलने में मददगार साबित होगी,