हरतालिका तीज प्रदेश की गौरवमयी संस्कृति और परंपराओं को परिलक्षित करता है। आज सिटी पैलेस जयपुर में पारंपरिक रूप से तीज पर्व मनाया एवं पूजा अर्चना की। हमारी संस्कृति मे पर्व जीवंतता बनाएं रखने के साथ उत्साह और उमंग का संचार करते है।
कोरोना महामारी के कारण इस बार विभिन्न पारम्परिक रिवाजों का संक्षिप्त रूप से आयोजन किया गया और सभी ने इस महामारी से मुक्ति और देश में समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।