सांसद दियाकुमारी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की स्पष्ट नीतियां और सुशासन है तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का पुलिंदा आमजन के सामने स्पष्ट है। राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के आधार पर ही आमजन ने गावं की कमान भारतीय जनता पार्टी को सौंपने का मन बना लिया है।
रियां बड़ी उपखण्ड क्षेत्र के पादू कलां, रियां बड़ी व जसनगर में आयोजित चुनावी सभा में सांसद दियाकुमारी ने कहा कि लॉकडाउन के समय भी राज्य सरकार की लापरवाही से लाखों लोगों को असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ा। अगर केंद्र सरकार सहायता नहीं करती तो सभी को लंबे समय तक संकट से गुजरना पड़ता। कोरोना काल में जनता के लिए राशन की व्यवस्था भी केंद्र सरकार ने ही उपलब्ध करवाई थी।
सांसद दियाकुमारी ने कहा कि गहलोत सरकार के पास सिवाय वाहवाही लूटने और मोदी सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। अपने कर्मों के कारण ही कांग्रेस पार्टी अब बैनर पोस्टर में सिमट कर रह जाएगी। बिहार चुनाव हो या गुजरात मध्यप्रदेश के उपचुनाव जिसके साथ चुनाव लड़ा उसकी लुटिया डुबो दी।
मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि प्रातः 11 बजे से चुनावी दौरे की शुरुआत पादूकलां से करते हुए सांसद दियाकुमारी ने रियां बड़ी, जसनगर, ईन्दावड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह जगह सांसद का भव्य स्वागत सत्कार हुआ।
जनसभा के दौरान मेड़ता के पूर्व विधायक सुखाराम प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम जिला महामंत्री लीलाधर सोनी रामप्रताप बग्गड़ अभय सिंह लक्ष्मण कलरु मोती राम अभिमन्यु शर्मा रामनिवास लाडवा रिया मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राज पुरोहित छीतर सिंह कानसिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष कानाराम गेंदीराम बनवारी लाल खंडेलवाल बाबू सिंह परिहार पुखराज सोनी अभिमन्यु शर्मा पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष व्यास जसनगर मंडल अध्यक्ष रामनिवास गुर्जर मदनराम गौरा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा राकेश टाक रियां बड़ी सरपंच गिरधारी लाल सैनी व पूर्व सरपंच रामगोपाल बाहेती आदि उपस्थित रहे।