मनोहरपुर जयपुर ग्रामीणों/रतन मीणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शहीद राजीव सिंह शेखावत के घर,परिवार को दी सांत्वना।
जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद हुए नायक राजीव सिंह शेखावत उनके पैतृक गांव विराटनगर लुहाकना खुर्द पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने परिवार को सांत्वना देने पहुंचे ।प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को ढढांस बंधाया और शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शहीद के परिजनों को ढढांस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का परिवार शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है व देश के वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा । विश्व में लोकतंत्र बेशक भारत की ताकत है लेकिन भारत की सेना हमारे देश का अभिमान है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ
पूर्व विधायक डॉ फूलचन्द भिण्डा भाजपा नेता महेंद्र यादव बानसूर भाजपा नेता कमुकेश गोयल कोटपुतली जिलाअध्यक्ष गौरव यादव जिला महामन्त्री गिरिराज शर्मा जिला मंत्री कैलाश ताखर पावटा सरपंच निर्मल पंसारी मण्डल अध्यक्षअनिल शर्मा भारतीय किसान अध्यक्ष नेपाल सिंह तवर मंत्री भगवत सिंह उपाध्यक्ष भोला राम मीणा आदि मौजूद रहे।