भारत जोड़ो तिरंगा मार्च का आरम्भ।
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वी जयंती के अवसर पर तिरंगा मार्च का शुभारंभ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे के नेतृत्व शुभारंभ किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में एकत्रित कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति का गीत वंदे मातरम से इसका शुभारंभ किया तो वही हमारे संवाददाता से बात करते हुए कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कहा कि आज देश की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। सरकार लगातार भारतीय संस्कृति को तोड़ते हुए आपस में भाई-भाई को तोड़ने का काम कर रही है। को बचाए रखने के लिए आज कांग्रेस को तिरंगा बाज की आवश्यकता महसूस हुई जिसके माध्यम से कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता आम आदमी वर्तमान सत्ताधारी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए देश में भाईचारा बनाए रखने के लिए सहयोग मांगते हुए समझाने का प्रयास करेंगे। साथ में तिरंगा यात्रा जनपद हापुड़ से प्रारंभ होकर मेरठ मुजफ्फरनगर होते हुए बागपत पहुंचते हुए समाप्त होंगी।साथ ही उन्होंने बताया की तिरंगा मार्च यात्रा प्रथम चरण में हापुड़ से शुरू होते हुए चार चरणों में प्रदेश के पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण सभी क्षेत्रों में लगभग एक माह में पहुंचते हुए गोरे से देश को आजाद कराने के बाद चोरों से देश को आजाद कराने के लिए समझाते हुए सहयोग की मांग करेंगी।
रिपोर्टर – अनिल कश्यप